शहर के नए एस एच ओ राकेश सिंह ने संभाला चार्ज-

बदायूँ। गैर जिले से स्थानांतरित होकर आए राकेश कुमार सिंह ने शहर कोतवाली पहुंच कर चार्ज संभाल लिया है। वही कोतवाली के प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह को कस्वा सहसवान भेजा गया है। वही गैर जिले से होकर आए राकेश कुमार सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाली की जिम्मेदारी दी है। कोतवाली पहुंचकर उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वहीं उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 9 से 12 क्षेत्र में जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। और जनता मुझे सीधे आकर मिले वहीं उन्होंने बताया कि जनता की समस्याओं यथासंभव दूर करना और अपराधियों की रीढ़ तोड़ना यही मेरी प्राथमिकता रहेगी। क्षेत्र में चल रही सभी गतिविधियों पर मेरी पैनी नजर रहेगी। वही चार्ज संभालने के बाद उन्होंने कोतवाली का निरीक्षण कर संबंधित पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.