सिविल लाइन पुलिस ने साइकिल, ठेली रिक्शा चोरी के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रामपुर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पुलिस ने साइकिल और ठेली रिक्शा चोरी करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर, जिसमें वादी की रिक्शा ठेली और साइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, थाना सिविल लाइन, रामपुर पर मु0अ0सं0 400/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शाबिर पुत्र कल्लू, निवासी ताशका पहाड़ी गांव, थाना सिविल लाइन, जनपद रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने चोरी गई एक साइकिल और एक ठेली रिक्शा की शत प्रतिशत बरामदगी भी की। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.