चोरी की घटनाएं खोलने में थाना अध्य्क्ष ज्योति सिंह असफल, भोट क्षेत्र में चौथे दिन फिर कुछ घरों में लाखों की चोरी

रामपुर जिले के थाना भोट क्षेत्र में चोरों ने शनिवार की तड़के तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है । दरियागढ़ गांव निवासी मोहम्मद रफी के घर चोरों ने दीवार में कूमल लगाकर अंदर घुसते हुए सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चुरा ली।

चोरों ने सोने के कढ़े, चांदी की ज़ेवरी, अंगूठियां और गहने चुराए। सुबह जब गृहस्वामी ने कमरे का दरवाजा खोला, तो सारा सामान बिखरा और दीवार में कूमल लगा हुआ देखा। इसके अतिरिक्त, चोरों ने गांव के मझरा निवासी मोहनलाल के घर से 12,300 रुपये की नगदी भी चुरा ली।

हालांकि, सगीर अहमद के घर पर चोरी की कोशिश विफल रही क्योंकि परिवार जाग रहा था। सूचना मिलने पर भोट थानाध्यक्ष ज्योति सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने परिजनों से चोरी गए माल की जानकारी ली और फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों चोरों ने हाल ही में खोदपुर गांव में चार मकानों में भी चोरी की थी, जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.