दिग्गज महेंद्र प्रताप सिंह और फिर उनके बेटे को दी मात, क्या इस बार बड़खल सीट पर लगेगी सीमा त्रिखा की हैट्रिक?
Badkhal Assembly constituency : हरियाणा के फरीदाबाद जिले की बड़खल विधानसभा सीट का गठन 2009 में हुआ। इससे पहले यह मेवला महाराजपुर का हिस्सा थी। महेंद्र प्रताप सिंह और कृष्णपाल गुर्जर यहां के प्रमुख नेता रहे हैं। 2019 में बीजेपी की सीमा तिरखा ने कांग्रेस के विजय प्रताप सिंह को 2545 वोटों से हराया।
बड़खल विधानसभा बनने से पहल जब यह सीट मेवला महाराजपुर सीट का हिस्सा थी तो यहां से हरियाणा के पूर्व कद्दावर मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह और कृष्णपाल गुर्जर जैसे बड़े दिग्गज नेता चुनाव लड़ा करते थे।
बीजेपी से हारे थे कद्दावर नेता के बेटे
2019 में बडखल विधानसभा सीट पर कुल 43.26 प्रतिशत वोट पड़े थे। 2019 में भारतीय जनता पार्टी की सीमा तिरखा ने कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह को 2545 वोटों के अंतर से हराया था। गुर्जर की राजनीति करने वाले महेंद्र प्रताप सिंह के बेटे को हार का सामना करना पड़ा था।
गुर्जर का दबदबा
मेवला महाराज से महेंद्र प्रताप सिंह का दबदबा इतना ज्यादा था कि वह यहां से चार बार जीतकर विधायक बने। वहीं उन्हें हराने वाले भी गुर्जर समुदाय के कृष्णपाल गुर्जर थे, जो दो बार इस सीट से चुनाव जीते। बड़खल विधानसभा सीट बनने के बाद 2009 में भी इस सीट पर महेंद्र प्रताप को जीत मिली थी।
