विषय भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन

मोदीनगर : आज दिनांक 24/08/2024 को मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के ऐ.वी.एस गार्डन हापुड़ रोड मोदीनगर में भाजपा के सदस्यता अभियान -2024 कार्यशाला कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिला कार्यशाला के मुख्य अतिथि श्री मानवेन्द्र सिंह जी MLC(जिला प्रभारी) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता को जी जान से जुट कर कार्य करना होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा सदस्य बने और केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचा जा सके |

इस मौके पर भाजपा विधायक डॉ मंजू शिवाच, जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल,जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, वरिष्ठ नेता सत्येंद्र त्यागी, पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली,निवाड़ी नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल त्यागी,नीरज त्यागी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष,अमित चौधरी,देवेंद्र चौधरी,जीतेन्द्र चित्तोड़ा आदि कार्यकर्ताओं में कार्यशाला में भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.