बीवी ने PM मोदी-CM योगी की तारीफ की तो शौहर ने दिया तलाक, चेहरे पर फेंक दी गर्म दाल
बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम महिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करना बेहद महंगा पड़ गया। महिला के पति ने उसकी तारीफों से नाराज होकर उसे तीन तलाक दे दिया और उसके चेहरे पर गर्म दाल भी फेंक दी।
योगी-मोदी की तारीफ की, शौहर ने दिया तलाक
भगवान राम की नगरी अयोध्या में रहने वाली मरियम नाम की महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की थी, जिससे उसका पति बुरी तरह नाराज हो गया। पति ने उसे बेरहमी से पीटा और उसके चेहरे पर गर्म दाल फेंक दी। इसके बाद, गुस्से में आकर उसने मरियम को तीन तलाक दे दिया।
गर्म दाल भी फेंकी
मरियम ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसे पहले भी पीटा गया था और उसके साथ हिंसात्मक व्यवहार किया गया था। पति की इस बर्बरता के बाद मरियम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
यह घटना उत्तर प्रदेश में तीन तलाक के कानून के बावजूद मुस्लिम महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों का एक और उदाहरण है।
