कोलकाता में डॉक्टर की हत्या के विरोध में गांधी समाधि पर प्रदर्शन

रामपुर: कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध और हत्या के विरोध में समाजसेवी खुशी जैन के नेतृत्व में रामपुर के कई स्कूल और समाजसेवी संस्थाओं ने आज गांधी समाधि पर प्रदर्शन किया। यह मार्च खारी कुआ कन्या इंटर कॉलेज से शुरू होकर गांधी समाधि पर समाप्त हुई।

कोलकाता में हुई इस घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है और जनमानस में गहरा आक्रोश फैल गया है। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना की निंदा करते हुए न्याय की मांग की और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.