बीमा क्षेत्र में मोदीनगर की उभरती प्रतिभा बबीता रानी को मिला गार्ड ऑफ ऑनर

मोदीनगर: 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) शाखा मोदीनगर की अभिकर्ता श्रीमती बबीता रानी को एक भव्य कार्यक्रम में गार्ड ऑफ ऑनर और बीमा रत्न सम्मान ट्रॉफी प्रदान की गई। यह सम्मान मंडल कार्यालय मेरठ के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक श्री प्रवीण मित्तल, मंडल मार्केटिंग मैनेजर श्री उमेश चंद्र जैन, और मेरठ के मंडल विक्रय प्रबंधक श्री विनीत मित्तल द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।

श्रीमती बबीता रानी की इस उपलब्धि में उनके परम हितैषी और सहयोगी मोदीनगर के समाजसेवी अविनाश चंद्र गुप्ता और मेघा सेन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर मोदीनगर शाखा की वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्रीमती रेखा भारद्वाज और मुरादनगर सेटेलाइट शाखा के ब्रांच मैनेजर श्री वरुण कुमार ने बबीता रानी को उनकी सतत प्रगति के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

श्रीमती बबीता रानी पिछले तीन वर्षों से भारतीय जीवन बीमा निगम में अपने मेंटर श्री विकास वर्मा, डेवलपमेंट ऑफिसर के दिशा-निर्देशन में समाज और देश की सच्ची सेवा बीमा के माध्यम से कर रही हैं।

इस भव्य कार्यक्रम में मुरादनगर, मोदीनगर के साथ-साथ गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, सहारनपुर, और बिजनौर जनपदों के भारतीय जीवन बीमा निगम के अनेकों अधिकारी और अभिकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के गणमान्य अतिथियों ने बबीता रानी की सराहना की और भविष्य में बीमा क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.