Meerut: मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी से विवाद के चलते रहता था अकेला, जांच में जुटी पुलिस

लोहियानगर थानाक्षेत्र के न्यू इस्लामनगर निवासी नदीम पुत्र हफीज मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार, करीब 10 साल पहले उसकी शादी लोहियानगर निवासी नजमा के साथ हुई थी और उसके चार बच्चे भी हैं। काफी समय से नदीम का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और इस वजह से वह किराए के मकान में अकेला रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि नदीम शराब पीने का भी आदि था। सोमवार देर शाम को नदीम ने अपने कमरे में लगे पंखे से कपड़ा बांधकर फांसी लगा ली। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना लोहियानगर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.