गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रीत्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ ललिता माता मंदिर पहुंचे जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू

आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू श्रीत्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ ललिता माता मंदिर पहुंचे और श्रीचक्र के साधक, दशमहा विद्या साधक, महायोगी श्री राधेश्याम वासंते ‘गुरु जी’ के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।। गुरुदेव को शॉल पहन कर, अयोध्या दर्शन पुस्तिका भेंट कर गुरु वंदना की।। हम लोगों के जीवन में गुरु का स्थान सबसे ऊपर है क्योंकि गुरु ही हमें जीवन की दिशा देते हैं और जीवन की सफलता के लिए गुरु का मार्गदर्शन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।। मौके पर जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, दिलीप अरोड़ा, दिनेश शर्मा, कृष्ण अवतार लोधी, पवन शर्मा, शिवाय कशाप अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.