पड़ोसी की पत्नी को मारा थप्पड़ तो कर दी जमकर पिटाई, छत से धक्का देने पर चली गई शख्स की जान

फरीदाबाद के जीवन नगर पार्ट एक गौंछी में आधी रात को शराब के नशे में सुनील ने पड़ोसी की पत्नी को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद पड़ोसी और उसके दोस्त ने सुनील पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं उसने शख्स को छत से धक्का दे दिया। इस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फरीदाबाद। जीवन नगर पार्ट एक गौंछी में आधी रात को शराब के नशे में सुनील ने पड़ोसी की पत्नी को थप्पड़ मार दिया था। इसी के चलते पड़ोसी और उसके दोस्त ने सुनील पर हमला कर दिया और उसे छत से धक्का दे दिया। कुछ देर बाद सुनील की मौत हो गई।

पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया गया। मुजेसर थाने में दी शिकायत में जीवन नगर पार्ट एक गौंछी निवासी सुमन ने बताया कि वह एक उद्योग में काम करती है। उसके एक बेटा व बेटी है।

सुनील ने अखिलेश की पत्नी को मारा थप्पड़
पति सुनील कुमार शराब पीने का आदी था। 17 जुलाई की रात करीब 12 बजे वह अपनी छत पर थे। उसके पति ने अधिक शराब पी हुई थी। इस दौरान पति ने पड़ोसी अखिलेश की पत्नी रूबी को थप्पड़ मार दिया था। रूबी चिल्लाई तो उसका पति अखिलेश व विकास आ गए।
इसी बात को लेकर विकास व अखिलेश ने उसके पति को पीटा और छत से धक्का दे दिया। पति लुढ़कता हुआ नीचे गिर गया। वह पति को उठाकर कमरे में ले गए। वहां पति सो गया। सुबह जगाने पर भी पति नहीं उठा। जांच की तो पति मृत मिला। पुलिस ने आरोपित विकास व अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.