पुलिस अधीक्षक ने थाना शहजादनगर का किया आकस्मिक निरीक्षण

रामपुर। पुलिस अधीक्षक, विद्यासागर मिश्र द्वारा थाना शहजादनगर, रामपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने निर्माणाधीन बैरिकों एवं अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, डयूटी रजिस्टर, फ्लाईसीट आदि एवं उनके रख रखाव, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया ।

साथ ही थाना परिसर में बने बैरक, मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष, भोजनालय, आगन्तुक कक्ष आदि की साफ-सफाई तथा महिला हेल्प डेस्क को चैक किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

कंधे पर स्टार लगाकर बधाई दी
रामपुर, पुलिस अधीक्षक, ने सुदेश चन्द कटियार को निरीक्षक (गोपनीय) से पुलिस उपाधीक्षक ( गोपनीय सहायक शाखा/ आशुलिपिक रिपोर्टर शाखा) के पद पर प्रोन्नत होने पर कंधे पर स्टार लगाकर बधाई दी गयी एवं पुष्प भेट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.