Faridabad News: अनंगपुर की झील में डूबने से युवक की मौत, साथी फरार

संदीप दो दिन पहले अपने दोस्त विष्णु के साथ झील में नहाने के लिए गया था। जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। सोमवार को सुबह स्वजन को किसी ने सूचना दी कि संदीप का शव झील पर मिला है। घटना के बाद से संदीप के साथ गया उसका साथी विष्णु फरार है। विष्णु भी अनंगपुर गांव का ही रहने वाला है।

फरीदाबाद। अनंगपुर की झील में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक संदीप ऑटो चलाने का काम करता था। वह अनंगपुर में ही रहता था। स्वजन के अनुसार संदीप दो दिन पहले अपने दोस्त विष्णु के साथ झील में नहाने के लिए गया था। जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। सोमवार को सुबह स्वजन को किसी ने सूचना दी कि संदीप का शव झील पर मिला है।

घटना के बाद से संदीप के साथ गया उसका साथी विष्णु फरार है। विष्णु भी अनंगपुर गांव का ही रहने वाला है। स्वजन मामले में हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस के अनुसार संदीप के चेहरे पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में उसकी मौत डूबने के कारण ही हुई है। पुलिस विष्णु की तलाश में भी जुट गई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.