जिहाद की नहीं इत्तेहाद की जरूरत- मारिया फरहत

रामपुर। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मारिया फरहत ने फर्रुखाबाद के फूलपुर में कांग्रेसी नेत्री मारिया आलम खान के बयान में कहा कि मुसलमान वोट जिहाद करें।
भाजपा के मुसलमानो का हुक्का पानी बंद करने वाली बात पर कहा। तालीबानी सोच अब चलने वाली नही।
इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश तरक्की कर रहा है और मुसलमान इस तरक्की में बराबर का योगदान दे रहा है।
लेकिन मारिया आलम खान जैसे जहनी जिहादी मुस्लिम समाज को गुमराह कर भट्का बहका और भड़का रहे हैं। जबकि भाजपा सरकार ने किसी भी एक देश के नागरिक के साथ भेदभाव नहीं किया , खास तौर से मुस्लिम महिलाओं का विशेष ध्यान रखा है।
उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से मिलकर रामपुर में मारिया आलम के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करूंगी।
उन्होंने अपील की कि देश में इत्तेहाद की जरूरत है ना कि किसी जिहाद की।
उन्होंने कहा की ऐसे ब्यान बाज़ व्यक्तियों के लिए चुनाव कमीशन तुरंत संज्ञान ले और उनकी जगह जेलों की सलाखों के पीछे सुनिश्चित करें। अब भारत में तालिबानी और पाकिस्तान भाषा पर पाबंदी आयद होना चाहिए।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.