सहसवान में सपा की हार निश्चित है : दुर्विजय शाक्य

सहसवान की जनता खत्म करेगी सपा का किला :- दुर्विजय शाक्य

बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य ने शनिवार को सहसवान विधानसभा में जनसंपर्क किया। इस दौरान वह नगला डल्लू, बढ़नौमी, खितौरा, घंसोली, उघैती, मेवली, खंडुआ, धर्मपुर, छिवऊकलां, रतनपुर, बरौलिया, सरह बघौली, सिरतौल व बेहटा गुसाईं गांवों में गए। यहां के लोगों ने उन्हें हाथोंहाथ लिया और जनसमर्थन दिया।

कभी नहीं भूले बदायूं
भाजपा प्रत्याशीदुर्विजय शाक्य ने कहा कि बदायूं के लोगों का प्यार और लगाव देखकर बार-बार यही लगता है कि मैं यहां पहले क्यों नहीं आया। हालांकि जहां भी रहा, वहां अपना जिला और अपनी मिट्टी को कभी नहीं भूला। हमेशा बदायूं का नाम रोशन करने का ही प्रयास किया। कभी सपने में भी नहीं सोचा कि बदायूं का नाम किसी भी स्तर पर खराब हो। इसी का परिणाम सामने है कि यहां के लोग तन-मन-धन से साथ जुड़े हुए हैं।

दांव पर लगी बदायूं वालों की साख-
दुर्विजय शाक्य ने कहा कि अब सोचने समझने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बदायूं में एक बार फिर कमल खिलने जा रहा है। गरीबों, मजलूमों और किसानों की सरकार बनने वाली है। इसलिए जरूरी है कि सभी एक मंच पर आएं और मोदी, योगी और दुर्विजय को वोट दें। क्योंकि बाकी अभी तक 40 साल से बदायूं के लोग बाहरी लोगों को सांसद बनाकर ठगे जा रहे थे लेकिन अब यहां अपने लोकल के प्रत्याशी को जिताने में ही बदायूं वालों का सम्मान है। यहां दुर्विजय की नहीं बल्कि बदायूं की जनता की साख दांव पर लगी हुई है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.