कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस: यहां जानें क्यों महत्वपुर्ण है यह खास दिन

व्यावसायिक दुर्घटनाओं या काम से संबंधित बीमारियों के कारण हर दिन होती है 6,300 लोग की मौत

नई दिल्ली। नौकरी सरकारी हो या प्राइवेट….नौकरी करने वाले लोगों का अधिकतर समय ऑफिस में ही गुजरता है। हर व्यक्ति 24 घंटे में से कम से कम 8 से 9 घंटे अपनी नौकरी को देता है। ऐसें में जिस संस्थान पर वह काम करता है उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखकर 28 अप्रैल को हर साल कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए वार्षिक दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरुआत बड़े रोचक ढंग से हुई थी।
यह व्यावसायिक दुर्घटनाओं और बीमारियों की रोकथाम को बढ़ावा देता है। वैश्विक कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस 2022, सुरक्षा और स्वास्थ्य की संस्कृति के प्रति सामाजिक संवाद को बढ़ाने पर केंद्रित है।

इतिहास
कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए वार्षिक विश्व दिवस का आयोजन पहली बार 2003 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा किया गया था। यह कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं और बीमारियों की रोकथाम के महत्व पर ज़ोर देता है। यह दिन 1996 से ट्रेड यूनियन आंदोलन द्वारा मनाए गए मृत और घायल श्रमिकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्मरणोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है।

महत्व
काम को सुरक्षित और हेल्दी बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाने में यह दिन अहम भूमिका निभाता है. इस दिन का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा और स्वास्थ्य के अच्छे मानकों को बनाए रखना है।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.