हनुमान जयंती के अवसर पर श्री सनातन युवा शक्ति संगठन द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा

सिकंदराबाद – नगर में हनुमान जयंति बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान नगर के मुख्य मार्गों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में लोगों ने जय श्री राम और बजरंगबली के नारे जमकर लगाए गए।
मंगलवार को नगर में हनुमान जयंती बहुत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान नगर के मुख्य मार्गों पर भव्य शोभायात्रा श्री सनातन युवा शक्ति संगठन द्वारा निकाली गई जिसमें हजारों के संख्या में लोग मौजूद रहे।

नगर की सड़कों पर जमकर भगवा लहराया गया और जय श्री राम और जय हनुमान की गगन भेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। शोभा यात्रा में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा में गणेश भगवान की झाँकी, हनुमान जी की झाँकी, भगवान श्री राम, सीता और लक्ष्मण की झाँकी थी। शोभायात्रा नगर के सम्राट पैलेस से चलकर, जी0टी रोड़, चौधरीबाडा़, वैद्यबाडा़ ,बडा़ बाजार, हनुमान चौक, कबाड़ी बाजार होते हुए पुराने होली मेला रोड़ स्थित बालाजी मंदिर पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में आकाश लाला, प्रेम राणा, रवि सैनी, केशव दीक्षित, शेखर सैनी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.