भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी है, जिसे बिना भेदभाव के बिना जाति या धर्म देखें विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाया – कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना

रामपुर।  रामपुर लोकसभा अंतर्गत चमरौआ विधानसभा के ग्राम बिजड़ा में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने जनसभा को संबोधित करा और कहा भारतीय जनता पार्टी इकलौती ऐसी पार्टी है, जिसे बिना भेदभाव के, बिना जाति या धर्म देखें विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाया है और मैं आप सब से कहना चाहता हूं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कोई भी योजना ऐसी नहीं होगी जिसका लाभ जनता को निचले स्तर तक ना मिला हो और मैं अपने मुसलमान भाइयों से कहना चाहूंगा कि हमने कभी भी भेद भाव की राजनीति नहीं करी और प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमेशा सबका साथ सबका विकास का नारा ही दिया है

और मैं चाहता हूं की आने वाली 19 तारीख को आप भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करें और भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को भारी मतों से विजई बनाएं जिस से मोदी जी का 400+ का लक्ष्य पूरा हो और वो तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और उनके नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार हो इसके लिए आपका समर्थन एवं आशीर्वाद मांगने आया हूं। कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक युसूफ अली रहे और मंच पर जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, चुनाव प्रभारी हरि सिंह ढिल्लों, मंजू दिलेर, काशीराम दिवाकर, लक्ष्मी सैनी, रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, चंद्र प्रकाश शर्मा, सौरभ पाल लोधी, अर्जुन रस्तोगी, राहुल गुप्ता, शंकर सैनी, लालमन तोमर, तरसेम सिंह, शिवा शर्मा, अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.