मोदीनगर: आजाद अधिकार सेना ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का किया ऐलान

मोदीनगर। गाजियाबाद के मोदीनगर में आजाद अधिकार सेना ने आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया। आजाद अधिकार सेना गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष मधुर भारद्वाज ने कहा कि आजादी को 77 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन इस दौरान सरकार तो बदली लेकिन ना नेता बदले ना अधिकारी। उन्होंने आगे कहा कि 57 विधानसभा मोदीनगर में एक गांव ऐसा भी जहाँ 77 साल से गांव में शमशान घाट के ऊपर शेड आज तक नहीं डली और तो और 2 बार शमशान घाट की जगह बदल गयी ग्राम प्रधान के फायदे के हिसाब से.. लोग मरने के बाद विदेश से अपने गांव अपने देश आते हैं लेकिन कुछ गरीब अहसहय व्यक्तियों के लिए अपने गांव में ही दाह संस्कार के लिए शेड नहीं और जो जगह है वो गड्डा है कभी भी पानी भर जाता हैं शर्म आनी चाहिए ऐसे नेताओं और अधिकारियों को जिनके कार्य क्षेत्र में ये गांव आता हैं। मधुर भारद्वाज ने बताया कि गांव का नाम याकूत पुर मवी ब्लॉक भोजपुर है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.