9वां “भगवा होली महोत्सव” 2 मार्च को

ऐलनाबाद, 23 फरवरी (एम.पी. भार्गव)। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा शहरवासियों के सहयोग से आयोजित होने वाले होली महोत्सव को लेकर आज शहर के डीएवी स्कूल ऐलनाबाद में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2 मार्च, सोमवार को होने वाले कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र पूरे शहर में डोर-टू-डोर वितरित करने के लिए सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई।

यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी देवेंद्र गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि 9वां “भगवा होली महोत्सव” नोहर रोड स्थित बालाजी धाम बगीची से दोपहर 2:00 बजे शुभारंभ होगा। शोभायात्रा मुख्य बाजार के पंचमुखी चौक, ममेरा चौक, गांधी चौक, चौधरी देवीलाल चौक और टिब्बी चौक से होते हुए शाम को नचिकेतन मॉडल स्कूल, उधम सिंह चौक पर संपन्न होगी।

महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी राधेश्याम छापोला, विशिष्ट अतिथि राजीव वधवा (अध्यक्ष, युवा अरोड़ वंश सेवा समिति) तथा स्वागतकर्ता अमित सर्वटा (अध्यक्ष, भगवान वाल्मीकि प्रबंधक कमेटी) उपस्थित रहेंगे।

देवेंद्र गोयल ने बताया कि उत्सव के दौरान राजस्थानी वेशभूषा में डफ और धमाल के साथ रंग और गुलाल उड़ाते हुए होली खेली जाएगी। शोभायात्रा दोपहर 2:00 बजे बालाजी धाम से प्रस्थान करेगी।

इसके अतिरिक्त महोत्सव में लकी ड्रा कूपन के माध्यम से दस पुरस्कार एवं एक बंपर ड्रा निकाला जाएगा। कूपन 2 मार्च को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बालाजी धाम बगीची में जमा कराए जा सकेंगे। एक व्यक्ति केवल एक ही कूपन जमा करवा सकेगा तथा उपहार उसी व्यक्ति को प्रदान किया जाएगा, जिसके पास मौके पर संबंधित कार्ड उपलब्ध होगा।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.