कश्मीर में 36 घंटे में 3 एनकाउंटर: श्रीनगर में उस घर को उड़ाया, जहां आतंकी छिपे थे; 4 जवान घायल, 3 आतंकी ढेर

कश्मीर में पिछले 36 घंटे के भीतर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच श्रीनगर, बांदीपोरा और अनंतनाग में 3 एनकाउंटर हुए हैं। इन मुठभेड़ों में 4 जवान घायल हुए हैं और 3 आतंकी मारे गए हैं। श्रीनगर के खान्यार इलाके में एक घर में 2 से 3 आतंकी छिपे हुए थे। सेना ने उस घर को बम से उड़ा दिया, जिसमें एक आतंकी मारा गया। घटनास्थल से आतंकी की बॉडी और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। इस मुठभेड़ में 2 CRPF जवान और 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

15 सितंबर 2022 के बाद यह पहली बड़ी आतंकी घटना है, जिसमें श्रीनगर में एनकाउंटर के दौरान किसी आतंकी को मार गिराया गया है। उस समय भी एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए थे। उधर, बांदीपोरा में भी एनकाउंटर अभी जारी है। अनंतनाग में शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया। शांगुस लार्नू के जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शनिवार सुबह एनकाउंटर शुरू हुआ था, जिसमें तीन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी थी।

फिलहाल, इन तीनों जगहों पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.