सोन नदी से 14 फीट लंबा मगरमच्छ पकड़ा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

  • रिपोर्ट- शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के अघोरी खास इलाके में सोन नदी से वन विभाग की टीम ने मंगलवार को 14 फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा। एसडीओ के नेतृत्व में टीम ने जाल का उपयोग कर रेस्क्यू अभियान चलाया और मगरमच्छ को काबू में किया। बताया गया कि सोमवार को अघोरी किले के पास मगरमच्छ दिखने से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। आशंका जताई गई थी कि यह मगरमच्छ मध्यप्रदेश से बहकर सोन नदी में आया है, क्योंकि नदी का उद्गम वहीं से होता है।
वन विभाग ने जानकारी दी कि इस मगरमच्छ में रेडियो चिप लगी हुई थी, जिसकी लोकेशन सैटेलाइट से ट्रैक की गई। टीम ने ग्रामीणों को सावधान करते हुए बच्चों और लोगों को नदी से दूर रहने की अपील की है, क्योंकि मगरमच्छ हमले की स्थिति में खतरनाक साबित हो सकता है।फिलहाल वन विभाग इस मगरमच्छ पर लगातार निगरानी रखे हुए है और स्थानीय ग्रामीणों से समन्वय बनाकर उन्हें कोई जोखिम भरा कदम न उठाने की सलाह दी गई है।

यह भी प

Leave A Reply

Your email address will not be published.